सावन 2024 हिंदी कैलेंडर | Sawan 2024 Hindi Calendar

सावन 2024 हिंदी कैलेंडर: सावन का महीना आ गया है! हरियाली, धार्मिक अनुष्ठान और उत्सवों से सराबोर यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस साल, सावन 22 जुलाई 2024 को सोमवार से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को सोमवार को खत्म होगा। 29 दिनों के इस पवित्र महीने में सावन सोमवार, नागपंचमी, शिवरात्रि, हरियाली तीज और रक्षा बंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएँगे। आइए, सावन 2024 हिंदी कैलेंडर को जानते हैं कि कौन से व्रत और त्योहार कब पड़ रहे हैं।

सावन माह महत्व | Sawan Maah ka mahatva

सावन का महीना, भगवान शिव की कृपा और भक्तों के लिए अनगिनत वरदानों का प्रतीक है। चातुर्मास में जब विष्णु जी योग निद्रा में होते हैं, तब सृष्टि का भार भोलेनाथ के कंधों पर होता है। शिव पुराण के अनुसार, सावन चातुर्मास का पहला महीना है, और इस दौरान शंकर जी पृथ्वी पर वास करते हुए अपने भक्तों की पीड़ा हरते हैं।

मारकण्डेय ऋषि ने सावन में तपस्या कर शिव जी से दीर्घायु का वरदान प्राप्त किया, जिससे यह महीना लंबी आयु, सुख, समृद्धि, सफलता, धन, सुखी वैवाहिक जीवन, अच्छा जीवनसाथी और मोक्ष प्राप्ति का प्रतीक बन गया। सावन में शिव पूजा करने से व्यक्ति के समस्त संकट दूर हो जाते हैं, और वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

Also Read: पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा भजन लिरिक्स इन हिंदी 

सावन 2024 हिंदी कैलेंडर | Sawan 2024 Hindi Calendar

तिथिदिवसव्रत/त्योहार
22 जुलाई 2024सोमवारसावन का पहला सोमवार, महाकाल प्रथम सवारी
23 जुलाई 2024मंगलवारपहला मंगला गौरी व्रत, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती, चंद्रशेखर आजाद जयंती
24 जुलाई 2024बुधवारगजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
25 जुलाई 2024गुरुवारमौना पंचमी, नाग मरुस्थले
26 जुलाई 2024शुक्रवार
27 जुलाई 2024शनिवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, पंचक शाम तक, पीपीजे अब्दुल कलाम पुण्‍यतिथि
28 जुलाई 2024रविवारउदयातिथि से कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई 2024सोमवारदूसरा सावन सोमवार व्रत, दूसरी महाकाल सवारी, गुरु हरकिशन जयंती
30 जुलाई 2024मंगलवारदूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024बुधवारकामिका एकादशी व्रत, उधमसिंह शहीदी दिवस
01 अगस्त 2024गुरुवारसावन प्रदोष व्रत, बाल गंगाधर तिलक पुण्‍यतिथि
02 अगस्त 2024शुक्रवारशिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
03 अगस्त 2024शनिवारडॉ. मैथिलीशरण गुप्त जयंती
04 अगस्त 2024रविवारहरियाली अमावस्या, स्वामी अखंडानंद सरस्वती जयंती
05 अगस्त 2024सोमवारतीसरा सावन सोमवार व्रत, तीसरी महाकाल सवारी, श्रावण शुक्ल एक
06 अगस्त 2024मंगलवारतीसरा मंगला गौरी व्रत, सिंधारा दोज, धर्मराज करपात्री महाराज जयंती
07 अगस्त 2024बुधवारस्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज, झूला प्रारंभ
08 अगस्त 2024गुरुवारविनायक चतुर्थी व्रत, दुर्गा गणपति व्रत
09 अगस्त 2024शुक्रवारनाग पंचमी, तक्षक पूजा, चरक जयंती, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन
10 अगस्त 2024शनिवारकल्कि अवतार पूजा
11 अगस्त 2024रविवारतुलसीदास जयंती, खुदीराम बोस शहीदी दिवस
12 अगस्त 2024सोमवारचौथा सावन सोमवार व्रत, चतुर्थ महाकाल सवारी, मासिक दुर्गाष्टमी, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
13 अगस्त 2024मंगलवारचौथा मंगला गौरी व्रत, वीर दुर्गादास जयंती
14 अगस्त 2024बुधवार
15 अगस्त 2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवस, योगी अरविंद जयंती
16 अगस्त 2024शुक्रवारपुत्रदा एकादशी, पवित्रा एकादशी व्रत, रानी अवंतीबाई लोधी जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि
17 अगस्त 2024शनिवारसावन शनि प्रदोष व्रत, मदनलाल धींगरा शहीद दिवस
18 अगस्त 2024रविवार
19 अगस्त 2024सोमवारपांचवां सावन सोमवार व्रत, रक्षाबंधन, पांचवी महाकाल सवारी, लवकुश जयंती, संस्कृत दिवस, विश्‍व छायांकन दिवस

Related New Post

Leave a Comment